उम्मीद है कि अगले वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री पुलिस की ज्यादतियों के लिए महिला प्रदर्शनकारियों से माफी मांगेंगे : दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अगले वीडियो संदेश में 20 जुलाई को संसद तक मार्च के दौरान कथित पुलिस ज्यादतियों के लिए महिला प्रदर्शनकारियों से माफी मांगेंगे।

दीपके शुक्रवार को जारी मोदी के उस वीडियो संदेश का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह उन ‘गुमराह बच्चों’ को माफ करना चाहते हैं जिन्होंने जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी दिवंगत मां के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था।

उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मोदी जी आज रात एक और वीडियो जारी करेंगे। मुझे उम्मीद है कि वह 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के लिए माफी मांगेंगे।

इतिहास

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बर्बरता का आरोप लगाते हुए दीपके ने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने नाबालिगों सहित लड़कियों पर हमला किया।

“बारह साल की लड़कियों को पुलिस ने पीटा। पुरुष पुलिस अधिकारियों ने लड़कियों के कपड़े भी फाड़ दिए। उन्हें पीटा गया और उनके प्राइवेट पार्ट पर मारा गया। मैं चाहता हूं कि आज रात के वीडियो में मोदी जी उन सभी लड़कियों से माफी मांगें, जिन्हें पुलिस ने बेरहमी से पीटा था।

ये आरोप नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों द्वारा 20 जुलाई को संसद तक मार्च किए जाने से संबंधित हैं। मार्च में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं और सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े।

दीपके ने इससे पहले भी मोदी के पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि क्या वह छात्रों को केवल रील पर माफ कर देंगे या उनके खिलाफ मामले भी वापस ले लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *