बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग के चौथे चरण में 1020 अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया है। इस चरण में लगभग सात हजार अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किए गए थे।
तीन से छह अगस्त तक चली प्रक्रिया के बाद नामांकन सुनिश्चित हुआ।
अगला चरण 10 अगस्त से
अब बची हुई रिक्त सीटों को भरने के लिए अगला चरण 10 से 12 अगस्त तक होगा। राज्य भर के बीएड कॉलेजों में खाली छह हजार सीटों पर आवंटन किया जाएगा।
नोडल विश्वविद्यालय द्वारा आगामी प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है।
पूर्व अभ्यर्थियों को अवसर
चौथे, पांचवें और छठे चरण में उन अभ्यर्थियों को भी दोबारा मौका मिल रहा है। जिन्होंने पूर्व में कॉलेज आवंटन के बावजूद किसी कारणवश नामांकन नहीं लिया था।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवंटन पूरी तरह रिक्त सीटों पर आधारित होगा।











