मुजफ्फरपुर: चिराग की पार्टी से विधायक अमित रानू के घर छापा, 3 DSP समेत भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जांच

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी के विधायक के घर भारी संख्या में पुलिस ने सुबह – सुबह छापामारी किया है। सीतामढ़ी के बेलसंड से चिराग पासवान के पार्टी से विधायक अमित कुमार रानू है।

विधायक के भाई सोनू सिंह पर दबंगई और जमीन कब्जा दिलाने जैसे गंभीर आरोप लगें है। पुलिस ने चार घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली। छापेमारी में पुलिस ने कई स्टांप पेपर, जमीन के कागजात, कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े कुछ दस्तावेज सीज किए हैं।

एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि पूरी कार्रवाई जमीन विवाद से जुड़ी है। जहां 20 अगस्त को अपराधियों ने जमीन की बाऊंड्री और निर्माण को तोड़ा था। मामले में विधायक के भाई सोनू सिंह की संलिप्तता सामने आई है। वहीं विधायक की भूमिका भी सामने आ रही है।

WhatsApp Image 2026-08-23 at 9.30.08 AM

21 अगस्त को इस मामले में एक शिकायत दर्ज हुई थी। फिर 12 और मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले विधायक के भाई निकल गए, उनकी तलाश की जा रही है।

विधायक उनके भाई और ग्रुप में नामजद और अज्ञात सभी की बैंक अकाउंट ट्रांजेक्शन भी खंगाले जा रहें है। सभी की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

आर्थिक अपराध इकाई को जानकारी दी जाएगी, जल्द ही आर्थिक अपराध इकाई भी इस कांड की जांच में शामिल हो जाएगी। जांच के सभी बिंदुओं पर पुलिस आर्थिक अपराध इकाई की टीम से सहयोग लेगी।

गुर्गों के साथ मारपीट करने का आरोप

आरोप है कि विधायक के भाई सोनू सिंह ने 20 अगस्त को अपने गुर्गों के साथ मिलकर बैरिया में 25 लोगों के बन रहे घर को जेसीबी लगाकर तोड़ दिया था। विरोध करने पर पीड़ित पक्ष के साथ अभद्रता और मारपीट की गई।

घटना के बाद पीड़ितों के बयान पर अहियापुर थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो प्रापर्टी डीलरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूछताछ में दोनों ने विधायक और उसके भाई की संलिप्तता की बात कबूली थी।

एसएसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि इसी आधार पर पुलिस ने शनिवार को कोर्ट से सर्च वारंट लिया और आज रविवार सुबह तीन एसडीपीओ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने विधायक के निजी आवास को घेर लिया।

रेड में घर से एक स्टांप पेपर साइन किए मिला है, जो फर्जी लग रहा है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। संपत्ति का आकलन करके कार्रवाई करेंगे।

20 अगस्त को दर्ज हुआ था केस

जानकारी अनुसार, 20 अगस्त को अहियापुर थाना अंतर्गत एक मामला दर्ज हुआ था। झपहां डीह में करीब 50 की संख्या में लोग रह रहे हैं। वहां कुछ लोगों का घर निर्माणाधीन है। कुछ लोगों ने बाउंड्री को तोड़ दिया गया था।

एसएसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि पहले दिन सुमित कुमार श्रीवास्तव और सोनू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जांच में जो वीडियो मौके से मिला था। उस आधार पर प्रोपर्टी डीलर सुमित कुमार श्रीवास्तव और सन्नी सिंह की गिरफ्तारी हुई थी।

जमीन कब्जा करने की नीयत से हमला

दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां डीह में गुरुवार को 70-80 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने निजी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से जमकर उत्पात मचाया। कई वाहनों और जेसीबी के साथ पहुंचे असामाजिक तत्वों ने पहले गेट का ताला तोड़ा, फिर जेसीबी से चहारदीवारी ध्वस्त कर दिया था।

पूरे मामले को लेकर जमीन मालिक प्रहलाद कुमार ने 20 अगस्त को थाने में आवेदन दिया। जिसमें लिखा-20 अगस्त को समय लगभग 11 बजे सूचना मिली कि सुमित श्रीवास्तव कुछ लोगों के साथ जेसीबी (रजिस्ट्रेशन बीआर-06 0 ई 7193) थार (बीआर-01 जेके 7700) और मोटर साईकिल से पहुंचे।

गाड़ी में लोजपा (राम विलास) प्रधान महासचिव का बोर्ड लगा था। लगभग 50 अज्ञात लोगों के साथ मेरी जमीन और अन्य मकान में तोड़फोड़ करने लगे। मैं और अन्य जमीन के मालिक लगभग 12 बजे पहुंचे तो मेरी बाउंड़ी को तोड़ा जा चुका था।

जबकि प्रेमचन्द्र मिश्रा के मकान को तोड़ जा रहा था। हमने मना किया, मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो मेरा मोबाइल छीन कर तोड़ दिया और मारपीट की। साथ ही गले में पहली सोने की चैन भी छीन ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *