शिअद हरियाणा ने 7 सदस्यीय कोर कमेटी की घोषणा की

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने राज्य में पार्टी के आधार को मजबूत करने और भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए हरियाणा के लिए सात सदस्यीय कोर कमेटी की घोषणा की है।

शिरोमणि अकाली दल के हरियाणा प्रभारी बलविंदर सिंह भुंदर ने कहा कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और हरियाणा अध्यक्ष हरकेश सिंह मोहरी से सलाह मशविरा करने के बाद सात सदस्यीय कोर कमेटी की घोषणा की गई है।

सदस्यों में बलदेव सिंह कैमपुर, रघुजीत सिंह, रविंदर सिंह, सुखसागर सिंह, हरभजन सिंह मसाना, हरपाल सिंह और पीरतीपाल सिंह शामिल हैं। कोर कमेटी के कुछ और सदस्यों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के अध्यक्ष हरकेश सिंह ने कहा, ‘कोर कमेटी की घोषणा कर दी गई है और हमें विश्वास है कि सभी सदस्य पार्टी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। पार्टी को हरियाणा में समाज के विभिन्न वर्गों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, लोग खुद ही इसमें शामिल होने के लिए आगे आ रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करके हरियाणा के लोगों की प्रगति, समृद्धि और कल्याण की दिशा में काम करेगा।

उन्होंने कहा, ”पार्टी की हरियाणा इकाई की बैठक 19 सितंबर को कुरुक्षेत्र में होगी जिसमें रोडमैप तैयार किया जाएगा और 101 सदस्यीय कार्य समिति की घोषणा की जाएगी। इस कार्यसमिति की घोषणा के बाद जिला और मंडल स्तर पर पार्टी का संगठनात्मक ढांचा स्थापित किया जाएगा। शिअद के हरियाणा प्रभारी बलविंदर सिंह भुंदर और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल होंगे। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हरियाणा में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *