बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम? कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में मॉनसून की गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान सिवान जिले में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि भोजपुर जिले में हवा की गति 46 किमी प्रति घंटा तक दर्ज की गई।

आज इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 5 सितंबर को पटना, सिवान और गोपालगंज जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, समस्तीपुर और वैशाली जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

राज्य के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-मध्य भागों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कल 6 सितंबर को अररिया, कटिहार और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना है। इसी के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

तापमान का हाल

  • अधिकतम तापमान: पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान कैमूर (भभुआ) में 36.4°C दर्ज किया गया। अगले 5 दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3°C की गिरावट आने की संभावना है।
  • न्यूनतम तापमान: वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) में सबसे कम 25.0°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *