भारत के युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर यहां पुरुष युगल के पहले दौर में हारने के बाद अमेरिकी ओपन से बाहर हो गए।
भांबरी और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस को पहले दौर के मुकाबले में अमेरिका के रेयान सेगरमैन और पैट्रिक ट्राक की जोड़ी ने 7-6 (4), 7-6 (3) से हराया।
पिछले साल यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भांबरी और वीनस की यह हार निराशाजनक रही।
चंद्रशेखर को बेलारूस के इवान लिउटारेविच के साथ पहले दौर में ब्रिटेन के आर्थर फेरी और जोशुआ पेरिस के खिलाफ 4-6, 7-5, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।











