हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट विलंब से पहुंची। इससे दरभंगा से हैदराबाद का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
जानकारी के अनुसार, रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच 18 विमानों का आवागमन हुआ। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 10:15 में पहुंच गई।
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से 24 मिनट पहले पहुंच गई। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 11:50 से छह मिनट पहले पहुंच गई।
बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:15 से आठ मिनट विलंब से 12:23 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय 12:50 से 15 मिनट पहले पहुंच गई।
मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1139 निर्धारित समय 1:05 से 18 मिनट पहले पहुंच गई। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:10 से 45 मिनट विलंब से 2:55 में पहुंची।
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:00 बजे से 28 मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:20 से 23 मिनट पहले पहुंच गई।
इससे पहले दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 शेड्यूल में रद रही। फ्लाइट रद होने की सूचना विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को पहले दे दी गई थी। बावजूद 10-15 यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे।
उन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा लेकर यात्रा पर रवाना होना पड़ा। जानकारी के अनुसार, शनिवार को एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु शहर के बीच 10 विमानों का आवागमन हुआ।
मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1139 निर्धारित समय 12:15 से आठ मिनट पहले पहुंच गई। बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय से 12:15 में पहुंच गई।
हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:10 से पांच मिनट पहले पहुंच गई।
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय तीन बजे से 27 मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:20 से 24 मिनट विलंब से 3:44 में पहुंची।











