हाल ही में आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उच्च सदन की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
याचिका समिति के पुनर्गठन के बाद राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन के 10 सदस्यों को समिति में नामित किया।
राज्यसभा की अधिसूचना में कहा गया है, ‘राघव चड्ढा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसमें कहा गया है कि राज्यसभा के सभापति ने 20 मई से पैनल का पुनर्गठन किया है।
चड्ढा के अलावा समिति के सदस्यों में हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीढ़ा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रावंगवा नारज़ारी और संतोष कुमार पी.
एक अन्य अधिसूचना में, राज्यसभा सचिवालय ने कहा, “राज्यसभा के सभापति ने 20 मई, 2026 को राज्यसभा की सदस्य डॉ. मेनका गुरुस्वामी को कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पर संयुक्त समिति के सदस्य के रूप में नामित किया है।











