कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी मामले में पंजाब और यूपी में ईडी के छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत और कंबोडिया में सक्रिय मानव तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ धनशोधन की जांच के तहत बुधवार को पंजाब और उत्तर प्रदेश में ठिकानों पर छापेमारी की।

उन्होंने कहा कि सिंडिकेट पर संगठित मानव तस्करी, साइबर धोखाधड़ी और इन अवैध गतिविधियों के माध्यम से उत्पन्न अपराध की आय को वैध बनाने में शामिल होने का संदेह है।

दोनों राज्यों में छापे के दौरान उन व्यक्तियों के आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई, जिन्होंने भर्तीकर्ताओं/एजेंटों के रूप में काम किया और विदेशी रोजगार के अवसर प्रदान करने के झूठे बहाने से पीड़ितों की तस्करी की सुविधा प्रदान की।

अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज ईडी का मामला दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी और आरोपपत्र से उपजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *