बिहार में औद्योगिक विकास को मिली नई गति: सभी 38 जिलों में फूड-11 मेगा पार्क, पटना-मुजफ्फरपुर के बीच रैपिड रेल

बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआइए) ने राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत किया है।

एसोसिएशन का मानना है कि 11 मेगा पार्कों के साथ सभी 38 जिलों में फूड पार्क स्थापित करने की योजना कृषि आधारित उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बीआईए के अध्यक्ष राम लाल खेतान ने कहा कि राज्य में कृषि उत्पादन में वृद्धि का पूरा लाभ तभी मिलेगा, जब कृषि एवं वानिकी उत्पादों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण हो। फूड पार्कों की स्थापना से कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन होगा, किसानों को बेहतर कीमत मिलेगी और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

इससे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में फूड पार्क विकसित होने से क्षेत्रीय औद्योगिक असंतुलन कम होगा और संतुलित औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं बीआईए के महासचिव अमर नाथ जायसवाल ने पटना और मुजफ्फरपुर के बीच प्रस्तावित रैपिड रेल सेवा को उत्तर बिहार के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कहा कि तेज और सुगम परिवहन व्यवस्था से निवेश आकर्षित करने, उद्योगों को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने तथा उत्तर बिहार को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *