खान सर पटना सिविल कोर्ट में करेंगे सरेंडर! वकीलों के साथ पहुंचे, फायरिंग मामले में हुए हैं नामजद

खान ग्‍लोबल स्‍टडीज के डायरेक्‍टर फैजल खान उर्फ खान सर ने शन‍िवार को पटना सिविल कोर्ट में आत्‍मसमर्पण करने पहुंचे।

एफआईआर में नाम जोड़े जाने के बाद से उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे। करीब 12 बजे वे अपने वकीलों के साथ कोर्ट पहुंचे।

2 जून की रात हुआ था बवाल

2 जून की रात कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्‍लहपुर हाट स्‍थ‍ित कोचिंग सेंटर पर विवाद के बाद फायरिंग मामले में पुलिस ने उन्‍हें आरोप‍ित किया है।

इसके बाद शुक्रवार को रात में पुलिस टीम कई बार उनके कोचिंग पहुंची। इस दौरान वहां काफी संख्‍या में छात्र भी जमा थे। पुलिस उन्‍हें गिरफ्तार नहीं कर सकी।

जानकारी के अनुसार वे अनुराग वर्मा की अदालत में सरेंडर कर सकते हैं। इसके बाद अग्र‍िम जमानत याचिका दायर करने की भी चर्चा है।

कोचिंग संचालक समेत 5 भेजे जा चुके हैं जेल

इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर पर एफआईआर की गई थी। इसके बाद संचालक रौशन आनंद समेत उनके दो सहयोग‍ियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बाद में वीडियो सामने आने के बाद खान सर के दो गार्ड भी जेल भेजे गए। उन गार्डों ने बताया था कि खान सर के कहने पर उन्‍होंने फायरिंग की थी। इसके बाद एफआईआर में खान सर का नाम जोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *