भारतीय महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने एशियाई रिले चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय चौकड़ी सरबानी नंदा, एसएस स्नेहा, सुदेशना शिवंकर और तमन्ना ने रविवार को यहां एशियाई रिले चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण के अंतिम दिन महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

महिला रिले टीम ने 43.85 सेकंड का समय लिया, जो सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

भारतीय दल ने मिश्रित 4×400 मीटर में रजत और मिश्रित 4×100 मीटर रिले में कांस्य पदक जीता।

मिश्रित 4×400 मीटर रिले टीम ने तीर्थेश शेट्टी, पूवम्मा एमआर, भरत श्रीधर और नीरू पाठक ने 3:17.06 सेकंड के समय के साथ पदक तालिका में रजत पदक जोड़ा।

इससे पहले, भारतीय मिश्रित 4×100 मीटर टीम ने कांस्य (41.27 सेकेंड) जीता। भारतीय टीम के सदस्यों में प्रणव गौरव, तमन्ना, अनिमेष कुजूर और एसएस स्नेहा शामिल थे। थाईलैंड ने स्वर्ण (41.14 सेकेंड) और रजत (41.29 सेकेंड) जीता।

पुरुषों की 4×400 मीटर रिले 3:05.33 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रही। टीम के सदस्यों में तीर्थेश शेट्टी, अविनाश कृष्ण कुमार, सूरज ए राजा, बरात श्रीधर शामिल थे।

वियतनाम (तीन मिनट 02.60 सेकेंड), चीन (तीन मिनट 03.23 सेकेंड) और श्रीलंका (तीन मिनट 03.33 सेकेंड) इस क्रम में रहे।

महिलाओं की 4×400 मीटर रिले टीम 3:34.88 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रही। टीम के सदस्यों में सलोनी नगर, पूवम्मा एमआर, अंसा बाबू और रशदीप कौर शामिल थे। वियतनाम (3.31.16 सेकेंड), चीन (3:32.68) और कजाखस्तान (3:33.87) इस क्रम में समाप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *