मेरठ विकास प्राधिकरण की वेबसाइट हैक होमपेज पर पाकिस्तान समर्थक संदेश

मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया गया और अज्ञात हैकरों ने उसके होमपेज की जगह आपत्तिजनक पाकिस्तान समर्थक संदेशों और नारों से बदल दिया।

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को वेबसाइट पर आने वाले लोगों को एक काली स्क्रीन मिली जिसमें सामान्य जानकारी के बजाय आपत्तिजनक संदेश प्रदर्शित किए गए थे।

इस घटना के बाद, एमडीए की तकनीकी और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) टीमों ने वेबसाइट को बहाल करने और इसके सर्वर को सुरक्षित करने के प्रयास शुरू किए। वेबसाइट को ऑफ़लाइन ले लिया गया है और रखरखाव के तहत रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) विनायक गोपाल भोसले ने रविवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ”मेरठ विकास प्राधिकरण की वेबसाइट हैक होने का मामला हमारे संज्ञान में आया है। फिलहाल वेबसाइट का रखरखाव किया जा रहा है। घटना के संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि साइबर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *