पटना में भीषण गर्मी के बीच छात्रों को राहत, 8वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी

जिले में भीषण गर्मी व लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

कलेक्टर के आदेश में बताया गया है कि जिले में बढ़ते तापमान से छात्रों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना है, जिसके चलते जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 8 तक छात्रों की छुट्टी रहेगी। यह आदेश 29 जून से 30 जून तक लागू रहेगा।

पटना समेत पूरे बिहार में भारी गर्मी पड़ रही है। पटना का तापमान रविवार को 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, 40.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 30 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके कारण पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा में तेजी आने के आसार है।

मौसम में बदलाव आने के कारण मौसम विज्ञानी भी हैरान है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान गलत साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *