बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur By-Election) को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जुलाई या अगस्त में चुनाव होने की संभावना है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। वहीं, अब इस सीट पर सियासी माहौल गर्म है।
तेज प्रताप यादव का जनशक्ति जनता दल भी बांकीपुर में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी खुद पार्टी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने दी है। जेजेडी ने अपने संभावित प्रत्याशी के नाम का भी एलान कर दिया है।
🌿 जनशक्ति जनता दल परिवार में हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएँ 🌿
आज व्यवस्था एवं समृद्ध महिला विकास मंच की कमेटी के तत्वावधान में आदरणीया श्रीमती वीना मानवी जी ने जनशक्ति जनता दल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी परिवार का हिस्सा बनने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व द्वारा… pic.twitter.com/971ev8VcJV
— Tej Pratap Yadav (@TejYadavयह भी पढ़ें- Bankipur By-Election: प्रशांत किशोर बोले- बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को हराकर जनता CM सम्राट को दे बड़ा संदेश
14) June 30, 2026
दरअसल, तेज प्रताप ने मंगलवार (30 जून) को अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी दी वीना मासनी ने जनशक्ति जनता दल को ज्वाइन कर लिया है।
तेज प्रताप ने आगे बताया कि आगामी बांकीपुर विधानसभा (पटना) से जनशक्ति जनता दल की ओर से उन्हें संभावित प्रत्याशी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी प्रदान करने एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रतिनिधित्व कराने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि वीना मानवी जी अपने समर्पण, सेवा-भाव एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्र की जनता की आवाज बनकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
प्रशांत किशोर भी लड़ सकते हैं उपचुनाव
जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी बांकीपुर उपचुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। बीते दिनों जन सुराज पार्टी के कोर टीम के सदस्य किशोर कुमार ने बताया कि पार्टी के संस्थापक और सूत्रधार प्रशांत किशोर और उनकी टीम ने बांकीपुर में जनसंपर्क अभियान चला रखा है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र की जनता और पार्टी के लोग भी प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाने के पक्ष में हैं। वहीं, प्रशांत किशोर ने खुद कहा कि बांकीपुर में 40-45 साल का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का किला तोड़ने के लिए जो करना पड़े, वो करेंगे।











