केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पंजाब सतर्कता ब्यूरो के महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह राणा और तीन अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। अन्य आरोपियों में विकास गोयल, राघव गोयल और अंकित वाधवा शामिल हैं।
यह मामला मलोट के राज्य कर अधिकारी अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। अमित ने आरोप लगाया कि पंजाब सतर्कता ब्यूरो के पास लंबित एक मामले के कारण 29 अप्रैल, 2026 को राणा के साथ उनकी बैठक हुई। बैठक के दौरान राणा ने मामले को रफा-दफा करने के लिए कथित तौर पर 20 लाख रुपये और एक मोबाइल हैंडसेट की मांग की। 11 मई को चंडीगढ़ में जाल बिछाया गया था, इस दौरान वाधवा, राघव गोयल और विकास गोयल को गिरफ्तार किया गया था।
राणा ने कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया।











