UP SI Result 2026 OUT: 15.75 लाख अभ्यर्थियों में 4543 का हुआ चयन, इस तारीख से डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उप निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. भर्ती प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी गई है. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम के जरिए मेरिट लिस्ट में अपना परिणाम देख सकते हैं.

22 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

भर्ती बोर्ड के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों का स्कोरकार्ड 22 जुलाई 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा. अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

ऐसे डाउनलोड करें फाइनल मेरिट लिस्ट

अगर आप यूपी पुलिस एसआई भर्ती का फाइनल रिजल्ट देखना चाहते हैं तो ये आसान प्रक्रिया अपनाएं:

  • सबसे पहले UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Final Result से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने पद के अनुसार दिए गए रिजल्ट लिंक को चुनें.
  • PDF फाइल खुलने के बाद उसमें रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम सर्च करके अपना परिणाम देख सकते हैं.

ये है भर्ती प्रक्रिया का पूरा आंकड़ा

यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए इस बार 1575760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित हुई थी.

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया गया. इस चरण के लिए 12,333 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था.

PET और DV का आयोजन 15 से 17 जून 2026 तक किया गया, जिसमें 11,637 उम्मीदवार सफल रहे. सभी चरण पूरे होने के बाद अब 4543 अभ्यर्थियों को अंतिम चयन सूची में स्थान मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *