खगड़िया-सहरसा रेलखंड पर जनसाधारण एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक कनिय अभियंता (जूनियर इंजीनियर) को अपराधियों ने गोली मार दी।
घायल की पहचान झारखंड के गोड्डा निवासी देव कुमार गुंजन के रूप में हुई है, जो जमुई में पावर ग्रिड में कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। वे सुपौल में पदस्थापित एमवीआई अस्मिता कुमारी के पति बताए जाते हैं।
जानकारी के अनुसार, बदलाघाट स्टेशन के समीप चलती ट्रेन में अपराधियों ने देव कुमार गुंजन को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेगूसराय रेफर किया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।











