गया में बकाया पैसा मांगना पड़ा भारी, फास्ट फूड विक्रेता पर पिता-पुत्र ने फेंका खौलता तेल

गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा बाजार में रविवार को फास्ट फूड विक्रेता धर्मेन्द्र कुमार द्वारा बकाया पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद हुआ।

विवाद में दुकानदार के साथ पिता-पुत्र ने मारपीट की। उसके बाद दुकान की कढ़ाही में रहे गरम रिफाइन को दुकानदार पर फेंक दिया गया।

इसमें दुकानदार जख्मी हो गया। जख्मी दुकानदार धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मानपुर के नौरंगा गांव निवासी राजेश कुमार के पास उसका कुछ पैसा बकाया था।

वह वर्तमान में टेऊसा बाजार में शमियाना की दुकान एक दशक से किए हुए हैं। बकाया राशि की मांग किया गया। इसी बात को लेकर राजेश कुमार और उसके बेटा धीरज कुमार ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

शरीर पर फेंका खौलता तेल

दुकानदार ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान दोनों ने खौलता हुआ रिफाइन तेल उसके शरीर पर फेंक दिया, जिससे वह जख्मी हो गया।

घटना के बाद जख्मी युवक के स्वजन उसे लेकर अतरी थाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतरी में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में अतरी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जख्मी दुकानदार को स्वजनों द्वारा थाना लाया गया।

उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतरी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *