गुजरात के वडोदरा में बस ने ट्रक से टकराई, 6 की मौत, 20 घायल

गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार तड़के एक निजी बस के राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य घायल हो गए।

हादसा वडोदरा-हलोल राजमार्ग पर कोटम्बी गांव के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ।

वडोदरा के पुलिस अधीक्षक सुशील अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान से गुजरात के सूरत जा रही एक लग्जरी बस ट्रक के पीछे से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था क्योंकि उसका चालक टायर प्रेशर की जांच कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी।

अग्रवाल ने कहा, “टक्कर का प्रभाव गंभीर था और बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से कुचल गया था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि बस में यात्रा कर रहे ज्यादातर यात्री राजस्थान के थे।

वडोदरा ग्रामीण के जारोद पुलिस थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस को हुए नुकसान को देखते हुए बचाव प्रयासों में सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को भी बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *