पूर्वी दिल्ली के मधु विहार पुलिस थाने में सोमवार को दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान 2019 बैच के उपनिरीक्षक सोमेश मीणा के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12.15 बजे हुई जब उसने मधु विहार पुलिस स्टेशन के अंदर कथित तौर पर अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अपराध दल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कहा कि कथित आत्महत्या की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।











