पति ने की क्रूरता की इंतहा: पत्नी को खंभे से बांधकर गर्म सरिये से दागा, गले में जंजीर लटकाए जैसे-तैसे थाने पहुंची पीड़िता

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी को जंजीरों में जकड़ते हुए ऐसी बर्बरता की, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। जैसे-तैसे महिला जंजीर तोड़कर गांव से पैदल चलते हुए खिलचीपुर थाने पहुंची और अपनी दर्दनाक आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

एक बार थाने के पास से लौटा ले गया पति, फिर की बर्बरता

खिलचीपुर थाने में छीपीपुरा निवासी मांगीबाई पति सरदारसिंह तंवर ने खिलचीपुर थाने मे दर्ज शिकायत में बताया कि वह मजदूरी व घर का काम करती है। 10 जून को दोपहर करीब 12 बजे खाना देने की बात को लेकर उसका पति उसे गालियां देने। पति को हाथ में खाना नहीं देने पर वह भड़क गया था। पति ने उसके साथ डंडे से मारपीट की।

इसके बाद 11 जून को पीड़िता खिलचीपुर थाने में रिपोर्ट करने आ रही थी, तब ही पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास खिलचीपुर में उसके पति ने उसे पकड़ लिया व वहां भी उसके साथ मारपीट की। उसी दौरान गादियालुहार निवासी बालू तंवर ने आकर पीड़िता को बचाया था। इसके बाद पति उसे पकड़कर जबरन घर ले आया।

जंजीर से जकड़कर खंभे से बांधा

घर पहुंचने के बाद पति ने महिला के गले में लोहे की चेन डालकर उसे घर के अंदर एक पिलर से बांध दिया और ताला लगा दिया। बांधकर बोला कि देखता हूं कि अब तू रिपोर्ट करने थाने कैसे जाएगी। सुबह से शाम तक पिलर से रखा बांधकर, शाम को तोड़कर भागी आरोपित पति द्वारा महिला को सुबह से लेकर शाम तक बांधकर रखा गया।

woman burnt 21541

महिला ने बताया कि घर में वह पति-पत्नी ही रहते हैं। उसने घर के अंदर पिलर से बांध दिया व ऊपर से ताला लगा दिया था, ताकि जंजीर न निकाल सकूं। दिनभर उसी अवस्था में बंधी रही, लेकिन शाम को जैसे-तैसे जंजीर तोड़ने में सफल हो गई। लोहे की चेन तोड़कर घर से जान बचाकर भागी। डर के कारण छुपते-छुपाते रिपोर्ट करने थाने तक पहुंची।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ एफआईआर कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि डराने के इरादे से ऐसा किया था।

सरिया गर्म कर जगह-जगह जलाया

आरोपित पति ने केवल बांधा ही नहीं, बल्कि गैस पर लोहे के सरिए को गर्म करते हुए उसे जगह-जगह जला भी दिया। महिला ने जो एफआईआर कराई है, उसमें कहा है कि बांधने के बाद पति ने लोहे का सरिया गैस पर गरम करके उसके कूल्हे, कमर व जांघ पर जला दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। महिला घटना के बाद से बुरी तरह से डरी-सहमी हुई थी।

घर में पति-पत्नि दोनों ही रहते हैं, एक छोटा बच्चा था जो 3-4 साल पहले शांत हो गया। पति शराब पीता है। 10 जून को पत्नी ने हाथ में खाना नहीं दिया, इसलिए मारपीट की थी। वह 11 जून को मारपीट की शिकायत करने थाने आ रही थी, लेकिन पति लौटा ले गया व घर ले जाकर पिलर से चेन से बांध दिया, ताला लगा दिया। महिला ने बताया कि वह शाम को 7 बजे के आसपास चेन तोड़कर भागी। इसके बाद 12 जून को थाने आई थी। एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित ने बताया कि डराने के लिए ऐसा किया था।
– कमलसिंह गहलोत, थाना प्रभारी, खिलचीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *