बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने संबद्धता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों में डीएलएड सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी अब 24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे और शुल्क जमा कर सकेंगे।
बोर्ड ने कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थी समिति के आधिकारिक पोर्टल https://bsebedled.com पर विस्तारित अवधि में आनलाइन आवेदन पत्र एवं शुल्क जमा करना सुनिश्चित करेंगे। बोर्ड ने नामांकन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों की तिथियां भी जारी कर दी गई हैं।
जारी समय सारिणी के अनुसार, प्रथम चयन सूची 27 अगस्त को जारी की जाएगी, जिसके आधार पर नामांकन 27 से 31 अगस्त तक किए जाएंगे। इसी अवधि में आवेदकों द्वारा स्लाइड अप प्रक्रिया भी पूरी की जा सकेगी। प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेशन एक सितंबर को किया जाएगा।
प्रथम चयन सूची में जिन आवेदकों का चयन नहीं होगा वे तीन सितंबर तक नए विकल्प भर सकते हैं या पूर्व के विकल्पों में परिवर्तन कर सकते हैं।
द्वितीय चयन सूची पांच सितंबर को जारी होगी, जिसके आधार पर नामांकन पांच से आठ सितंबर तक किए जाएंगे। द्वितीय सूची के आधार पर स्लाइड अप प्रक्रिया 8 सितंबर तक चलेगी और अंतिम सीट अपडेशन नौ सितंबर को होगा।
तृतीय चयन सूची के लिए 10 सितंबर तक नए विकल्प भरे जा सकेंगे, जबकि तृतीय चयन सूची 12 सितंबर को जारी की जाएगी।
इसके आधार पर नामांकन 12 से 15 सितंबर तक लिए जाएंगे और अंतिम सीट अपडेशन 16 सितंबर को किया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि संस्थानों द्वारा नामांकन का कार्य रविवार के दिन भी किया जाएगा।











