छतनपुरा गांव के पास रविवार को एक सड़क पर ‘तेशु-झांझी’ विसर्जन कर रहे एक समूह को कथित तौर पर तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें से तीन नाबालिग लड़कियां हैं।
घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग पर रात करीब 8.30 बजे हुई।
सिरसागंज के सर्किल ऑफिसर चंचल त्यागी ने बताया कि मृतकों में तीन लड़कियां हैं। कार में सवार लोगों सहित कुछ अन्य लोग घायल हो गए।
मृतकों की पहचान अंजलि और आकांक्षा (15), बबली (17) और हरीश कुमार (25) के रूप में हुई है।
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ब्रज, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ‘तेशु-झांझी’ मनाया जाता है।











