मुकंदपुर गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो समूहों के बीच विवाद के बाद पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है और सात वाहनों को जब्त किया है।
शांति भंग की आशंका पर तितावी थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।
क्षेत्राधिकारी नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि दोनों समूहों के सदस्यों द्वारा विवादित भूमि पर कब्जा करने की कथित कोशिश के बाद शनिवार को यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि बीएनएसएस के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना के सिलसिले में योगेंद्र सिंह और आदमवीर सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सात वाहनों को भी जब्त किया है।











