सोनम वांगचुक ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-
‘यह लोकतंत्र की जीत है, सीधा लोकतंत्र… जो सड़कों से निकला है. यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है. CJP और देश की ‘जेन जी’ (Gen Z) को बधाई; और उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज़ उठाई. जवाबदेही से अब सुधार की ओर’
गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक विवाद को लेकर जारी आंदोलन के दौरान सोनम वांगचुक लगातार डटे हुए थे. उन्होंने हाल ही में गुरुवार देर रात अपना 26 दिनों से जारी अनशन समाप्त किया था. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सरकार से भरोसा मिलने के बाद अपना उपवास तोड़ा था. वांगचुक ने तब बताया था कि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है.











