2027 के यूपी चुनाव के लिए सहयोगी दलों के साथ काम करूंगा, एनडीए की भारी बहुमत के साथ वापसी का भरोसा : नितिन नबीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए राजग के सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगी, हालांकि पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है।
यहां ताज होटल में राजग के सहयोगी दलों से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 2027 के चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सत्ता में लौटेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ने में सक्षम है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए राजग के सभी घटक मिलकर काम करते रहें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सामूहिक प्रयासों से राज्य का कायाकल्प किया है।
उन्होंने कहा, ‘हमारे नेताओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा की भावना के साथ लोगों के लिए काम किया है। हमें पूरा विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।

लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर आए नबीन ने अपने दिन की शुरुआत राज्य के पूर्व भाजपा अध्यक्षों के साथ चाय पर बैठक के साथ की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

नबिन के साथ बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा राज्य में किए गए कार्यों के बल पर 2017 के विधानसभा चुनावों के प्रदर्शन को दोहराने के लिए अपने सहयोगियों के साथ काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *