Bihar Weather Update: बिहार के 2 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना में छाये रहेंगे बादल

राज्य में मानसून की सक्रियता बने होने के कारण पटना सहित अन्य जिलों में वर्षा की गतिविधियां बने होने से मौसम सामान्य बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मानसून ट्रफ दिल्ली, देवमाली, दीघा होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर एवं पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है।

इनके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित सभी भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कई स्थानों पर छिटपुट वर्षा की गतिविधियां बने रहने की संभावना है। भभुआ और किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

शनिवार को कई स्थानों में हुई बारिश

बीते 24 घंटे के दौरान पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में 23.1 मिमी, बेलछी में 26.6 मिमी, फुलवारीशरीफ में 20.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सिवान के सिसवन में 40.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

शनिवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही और तीखी धूप का मिलाजुला असर से उमस का प्रभाव बना रहा। पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस एवं 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर और फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि का पूर्वानुमान है।

प्रमुख शहरों का तापमान

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 33.3 27.4
गया 32.6 26.0
भागलपुर 33.7 26.6
मुजफ्फरपुर 32.8 27.7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *