खेल मंत्रालय ने शासन के मुद्दों पर भारतीय टेबल टेनिस महासंघ को निलंबित किया

खेल मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (एएफएफ) की मान्यता निलंबित कर दी और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से खेल के संचालन के लिए तदर्थ समिति गठित करने को कहा।

मंत्रालय ने अपने आदेश में समय पर चुनाव कराने में टीटीएफआई की विफलता को कारण बताओ नोटिस का ‘असंतोषजनक जवाब’ मिलने के बाद निलंबन के कारणों में से एक बताया।

मंत्रालय के आदेश में कहा गया है, ‘आईओए अंतरराष्ट्रीय संस्था (आईटीटीएफ) के साथ सलाह-मशविरा करके तदर्थ समिति के गठन सहित आंतरिक नियामक तंत्र बनाने के लिए उचित कार्रवाई करेगा, जब तक कि टीटीएफआई में विधिवत गठित संचालन ढांचा बहाल नहीं हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *