बिहार के गया जी में कुएं में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से 4 लोगों की मौत

बिहार के गया जी जिले में शुक्रवार को एक कुएं के अंदर मोटर की मरम्मत के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक व्यक्ति और उसके बेटे सहित चार लोगों की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई।

घटना जिले के डोभी थाना क्षेत्र के गढ़ करमुनी गांव की है।

मृतकों की पहचान चमारी मांझी, उनके बेटे दिलचंद मांझी, विकास चौधरी और विजय चौधरी के रूप में हुई है।

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि चारों की मौत कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *