उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद 24 वर्षीय एक महिला की अपने तीन मंजिला ससुराल के घर की छत से कूदने से कथित तौर पर मौत हो गई।
महिला के 26 वर्षीय पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दीपिका की मौत के संबंध में इकोटेक-3 पुलिस थाने में शिकायत मिली थी, जिसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले जलपुरा गांव निवासी ऋतिक से हुई थी।
अधिकारी ने बताया कि दहेज प्रताड़ना के कारण कथित तौर पर हताश होने के कारण रविवार रात छत से कूदने के बाद दीपिका की मौत हो गई।
मृतक महिला के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।











