राबड़ी देवी के कंगन पर सियासी संग्राम! JDU ने EOU से की जांच की मांग, छोटू छलिया के दावे से बढ़ा विवाद

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन पर भोजपुरी गायक छोटू छलिया को दिए गए कंगन का मामला अब राजनीतिक विवाद में बदल गया है।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को पत्र लिखा है।

लालू प्रसाद के जन्मदिन समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भोजपुरी लोकगायक रामशरण यादव उर्फ छोटू छलिया को एक कंगन उपहार में दिया था।

छोटू छलिया ने कहा था-हीरे का है कंगन

इसके बाद छोटू छलिया ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि यह कंगन हीरे का है। इसी बयान को आधार बनाकर जदयू ने मामले को गंभीर वित्तीय जांच से जोड़ दिया है।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कई बिंदुओं पर जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि कंगन वास्तव में हीरे और अन्य बहुमूल्य धातुओं से बना है, तो उसके स्रोत, खरीद प्रक्रिया, भुगतान और स्वामित्व को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं।

Letter

Letter 1

(जदयू विधान पार्षद का ईओयू को लिखा गया पत्र।)

कहां से खरीदा गया इतना महंगा कंगन

पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि कंगन की कीमत या प्रकृति को लेकर सार्वजनिक रूप से भ्रामक या गलत जानकारी दी गई है, तब भी इसकी जांच आवश्यक है।

जदयू ने मांग की है कि कंगन की वास्तविक प्रकृति, उसका बाजार मूल्य, खरीद का बिल, भुगतान का स्रोत और उपहार हस्तांतरण की परिस्थितियों का सत्यापन कराया जाए।

इसके साथ ही आयकर नियमों के अनुपालन, संभावित वित्तीय अनियमितता और बेनामी लेनदेन की आशंका की भी जांच कराने की मांग की गई है।

इस बीच, राजद की ओर से भी इस मामले पर प्रतिक्रिया आई है। राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि राबड़ी देवी स्वयं कंगन नहीं पहनती हैं। उन्होंने जदयू के आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *