केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जब भी सरकारी समारोहों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और राष्ट्रगान जन गण मन दोनों गाया या बजाया जाएगा, तो पहले राष्ट्रीय गीत गाया जाएगा/बजाया जाएगा, उसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा।
गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन और केंद्रीय मंत्रालयों को जारी एक पत्र में कहा कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के गायन और वादन से संबंधित मौजूदा आदेशों का एक समान अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए स्पष्टीकरण जारी किया जा रहा है।
संयुक्त सचिव अरविंद खरे ने 9 जुलाई को यह आदेश जारी किया था।











