Kal Ka Mausam 26 May: बिहार में कल 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के मौसम में अगले कुछ दिनों के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर दक्षिण बिहार और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी-हवाई चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है

इसके साथ ही, दक्षिण बिहार से लेकर उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणी (Trough) भी फैली हुई है। इन प्रणालियों के प्रभाव से राज्य में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की पूरी संभावना है

26-27 मई-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

गया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, कटिहार, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और भोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है।

इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कल यानी 26 मई को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

26 से 29 मई के दौरान बिहार में मौसम और अधिक खराब हो सकता है। इस अवधि में राज्य में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ-साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो झोंकों के रूप में 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।

वहीं, 30 और 31 मई को बारिश में थोड़ी कमी आएगी और छिटपुट स्थानों पर ही हल्की वर्षा की संभावना रहेगी।

गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, 27 मई तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन 28 मई से 31 मई के बीच तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *