बिहार के विश्वविद्यालयों और कालेजों में लंबे समय से रिक्त पड़े लाइब्रेरियन, सहायक लाइब्रेरियन और लाइब्रेरी अटेंडेंट के पदों पर जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के अवसर पर बुधवार को बिहार विधान परिषद सभागार में आयोजित लाइब्रेरियन डे समारोह में राज्यपाल सय्यद अता हसनैन ने इस दिशा में पहल का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में पुस्तकालय के सुचारु संचालन के लिए प्रशिक्षित और कुशल लाइब्रेरियन का होना जरूरी है।
राज्यपाल ने कहा कि बुधवार को ही बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ हुई बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की गई है। उन्होंने कुलपतियों को विश्वविद्यालयों और कालेजों में स्वीकृत एवं रिक्त लाइब्रेरियन के पदों को भरने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि लाइब्रेरियन की बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। राज्यपाल ने लाइब्रेरी साइंस के युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक पहल होगी।
विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि डिग्री हासिल करने के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को युवाओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी साइंस के युवाओं की नियुक्ति आवश्यक है। वे मुख्यमंत्री से मिलकर एसोसिएशन की मांगों का समर्थन करेंगे और समस्याओं के समाधान के लिए पहल करेंगे।
सभापति ने जताई चिंता
विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि डिग्री हासिल करने के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को युवाओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी साइंस के युवाओं की नियुक्ति आवश्यक है। वे मुख्यमंत्री से मिलकर एसोसिएशन की मांगों का समर्थन करेंगे और समस्याओं के समाधान के लिए पहल करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर वार्ता करेंगे। उन्होंने माना कि किसी भी पुस्तकालय को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रशिक्षित और कुशल लाइब्रेरियन की आवश्यकता होती है। विधान परिषद सदस्य डॉ. संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के स्कूल-कालेजों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होनी चाहिए।
कार्यक्रम में बिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘पुस्तकालय विज्ञान एवं प्रबंधन’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से लाइब्रेरी साइंस के छात्र, शोधार्थी, शिक्षक और बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए।
प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पटना जिला अध्यक्ष हर्षित राज, आनंद कुमार, माधव पांडेय, जय श्री प्रमुख योगदान दिया।











