मालगाड़ी के पटरी से उतरने से नई दिल्ली-गाजियाबाद रेल यातायात बाधित, 50 से अधिक यात्री ट्रेनें प्रभावित

नई दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड पर मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी के छह लोडेड डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण 50 से अधिक यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और उनका मार्ग परिवर्तित करना पड़ा।

उन्होंने कहा, ”मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ”तिरपन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, उनके मार्ग में परिवर्तन किया गया है या आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है और उन्हें विनियमित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पटरी को साफ करने के लिए मरम्मत का काम चल रहा है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *