प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े कथित धनशोधन मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली नेता दीपक सिंगला और कुछ अन्य से जुड़े परिसरों की तलाशी ली।
उन्होंने बताया कि दिल्ली और गोवा में ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
सिंगला विश्वास नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार रह चुके हैं। जांच के तहत 2024 में भी ईडी ने उन पर छापा मारा था।
राजनेता से तुरंत संपर्क नहीं किया जा सका।
एक अन्य मामले में, केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक मामले में तलाशी ली, जिसमें कुछ व्यक्तियों को निवेश धोखाधड़ी के माध्यम से कथित तौर पर 180 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि जांच के तहत दिल्ली के सुभाष नगर में बाबाजी फाइनेंस ग्रुप के राम सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले एक व्यक्ति के परिसरों पर छापेमारी की गई है।











