BPSC 70वीं के लिए रिकॉर्ड अभ्यर्थियों का इंटरव्यू; आयोग ने बताई रिजल्ट की तारीख

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग 2035 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है।

आयोग ने शुक्रवार को बताया कि नियुक्तियों के लिए रिकॉर्ड 5400 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार और मेडिकल प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

अंतिम परिणाम जून के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर 2024 और 4 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी।

21 हजार उम्‍मीदवारों ने दी थी मुख्‍य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए करीब 21 हजार उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के इंटरव्यू इस वर्ष (2026) की शुरुआत में (जनवरी से अप्रैल के बीच) संपन्न हो चुके हैं।

Information

72वीं संयुक्त परीक्षा के लिए 44 हजार अधिक आवेदन मिले

वहीं दूसरी ओर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की निर्धारित तिथि के दौरान पांच लाख 15 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं।

यह संख्या एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए प्राप्त आवेदन से 44 हजार अधिक है। पिछली परीक्षा के लिए चार लाख 71 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे।

आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 30 मई को 90 हजार 180 तथा अंतिम तिथि 31 मई को 91 हजार 630 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

अंतिम दो दिनों में आवेदन प्राप्त होने की दर प्रति घंटा चार हजार के आसपास रही। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से 1,189 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *