10 देशों में फैला है कारोबार, अब जन्मभूमि पर लगाएंगे 500 करोड़ का प्लांट; गयाजी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार

कोलकाता-अमृतसर कॉरिडोर के अंतर्गत गयाजी के डोभी में कुमार आर्गेनिक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदयन कुमार ने 500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा बिहार के औद्योगिक विकास की दिशा में एक सराहनीय एवं स्वागत योग्य कदम है।

बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने की इस पहल से गयाजी में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल गया जी, बल्कि पूरे बिहार के आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

गयाजी के पंडूई हाऊस निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू के सुपुत्र उदयन कुमार ने अपने अनुभव, दूरदर्शिता और उद्यमशीलता से उद्योग जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

ज्ञात हो कि वर्ष 1992 में गया में औद्योगिक गतिविधियों से शुरुआत करने के बाद उन्होंने कर्नाटक के बेंगलुरु में केमिकल उद्योग की स्थापना की।

आज विश्व के लगभग दस देशों में अपने कारोबार का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। ऐसे अनुभवी एवं सफल उद्योगपति द्वारा अपनी जन्मभूमि गयाजी के विकास के लिए इतना बड़ा निवेश करने की पहल निश्चित रूप से गौरव की बात है।

औद्योगिक निवेश के लिए स्वागत एवं बधाई देने वालों में पूर्व सांसद रामजी मांझी, प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, युगेश कुमार , प्रशांत कुमार, राजेन्द्र राम, महेश शर्मा, अनिल स्वामी,पारस सिंह, अनिल पासवान, श्रीकांत शरण, डॉ. श्यामदेव पासवान, गोपाल यादव, कौशलेंद्र सिंह, हरेराम सिंह, धर्मेंद्र यादव आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *