अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस कमिश्नर, गोलचा की जगह लेंगे

खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व विशेष निदेशक अनुराग कुमार को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया।

एजीएमयूटी कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने गुरुवार को खुफिया ब्यूरो से उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया था।

आदेश में कहा गया है, ”सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से अनुराग कुमार, आईपीएस (एजीएमयूटी: 1994) को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से अगले आदेश तक दिल्ली का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया जाता है।

आदेश में कहा गया है कि 1992 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को कुमार के कार्यभार संभालने के बाद आगे की तैनाती के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *