जिले के अभिलेखागार से गायब या क्षतिग्रस्त जमीन संबंधी दस्तावेजों का मामला गंभीर होता जा रहा है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी सूची में सामने आया है कि कहलगांव अनुमंडल के 430 मौजों के कैडेस्ट्रल सर्वे से जुड़े कागजात रिकॉर्ड रूम में उपलब्ध नहीं हैं। अगर उपलब्ध है भी तो रद्दी है। इनमें सबसे अधिक 205 गांवों के दस्तावेज कहलगांव अंचल क्षेत्र के हैं।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, सन्हौला के 148 व पीरपैंती के 77 गांवों के कागजात भी अनुपलब्ध हैं। दस्तावेजों के अभाव में सर्वे कार्य और राजस्व न्यायालयों में भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन में परेशानी आ रही है।
विभागीय कर्मियों ने बताया कि आम रैयतों और अधिवक्ताओं से अपील की गई है कि यदि उनके पास पुराने कैडेस्ट्रल सर्वे की प्रमाणित प्रतियां हैं तो उन्हें स्कैनिंग के लिए उपलब्ध कराएं। स्कैनिंग के बाद दस्तावेज सुरक्षित रखते हुए मूल प्रति वापस कर दी जाएगी। इससे भविष्य में जमीन विवादों के निपटारे में सहूलियत होगी।
| प्रखंड (Region) | कुल संख्या (Count) | गांवों / वार्डों की सूची (List of Villages/Wards) |
|---|---|---|
| सन्हौला | 148 | असनाहा, गदक्काचक, पलवा, भगवानपुर, मिल्की, सन्हौला, चकहमजा, बड़ी नाकी, कुतुबुद्दीनपुर, पाठकडीह, बोड़ा, भवानीपुर, मजलीसपुर, मंसुरकिता, महिला, रब्बीडीह, रानीवमीयां, सठियारी वमियां, सुरमनियां, गोकुलपुर, घुठियानी, मदारगंज, रतनपुर, लतीफ, हरेरामपुर, अमडंडा खुर्द, अमडंडा बुजुर्ग, गठौर, चांदपुर, जगरनाथपुर, दौलतपुर, मसुदनपुर, माल गरमूडीह, मिलिक गरमूडीह, मीनापुर, रसलपुर, रामपुर, रामपुर एराजी, लक्ष्मीपुर, लखाई, वेलसर, वादे रामपुर, कमरगामा, गंगारामपुर, धुआवै, बभनकित्ता, मिरनपुर, सोहायल, हुक्मा, मिलिक जलाहा, अगेया, अफजलपुर, अफजलपुर मिलिक, जलाहा, तेलौंधा, धनोखर, नारायणवटी, पकरिया, फतेहपुर, बन्नी, बनियड्डा मिलिक, भखरी, भवानीपुर वोचाहा, लखराज जलाहा, शाहपुर, तुलसीपुर, भिरौंधा, अरार, फुलवरिया, भंडारीडीह, मिनजुमला, अम्बासुदन, कुशापुर, चिराथारी तिलकपुर, फिरोजपुर, बैजनाथपुर, ब्रह्मोत्तर, मोहवतियाचक, रूद्रपुर वेला, लक्ष्मीपुर वेला, वेलडीहा, वंशीपुर वेला, साहूपाड़ा, साहुपाड़ा अराजी, सिलहन, अनकिता, केमाचक, केशोपुर, झुनकी, टीटीहा, डोभी, देवकीपुर, दीदानगर, पैरियक, बथानी, मधेपुर, मसूदनपुर, मानसिंहपुर, रुदलपुर, राधोपुर, हसनपुर, चकगोसी, ताड़र, नीरपुर, मकरपुर, सोनुडीह, खुर्दमुंडी, खीरीडांड़, दिशारथ, महेशपुर, चकसुलेमान, ननोखर, फाजिलपुर, भुवनचक, रमासी, लक्ष्मीपुर, सकरामा, आजमपुर, इमामउद्दीनपुर, कमालपुर, टनकमास, बरवड्डा, बिरोजपुर, मंगाचक, लोधरा, श्रीचक, करहरिया, गोविंदपुर, भुड़िया, महियामा, मोहीउद्दीनपुर, रसलपुर, रसलपुर विश्वासपुर, तेलवारा, पोठिया, मड़ड्डा, बसटिकिया, वैसा, विसनपुर, अमडीहा, चकनत्थु, देवकुण्डा, नगदाहा, परशुरामपुर, बनियाडीह, वैजाचक |
| कहलगांव | 205 | एराज वासुदेवपुर, कैरिया, करिया मिलीक, जंगल गोपाली, जंगल गोपाली मिलिक, बासुदेवपुर मिलिक, भलुआ, भलुआ सुजान, महगामा, रतनपुर दोएम, लक्ष्मीपुर मिलिक, लक्ष्मीपुर मिलिक, वसंतपुर, विशनपुर महगामा, विशनपुर मिलिक, सिमरिया, सौर, ओगरी, खुटहरी, दुसाधीचक, मोहम्मदपुर गोडंडा, रामराय बाग, सफेददीनपुर, सर्फउद्दीनपुर, हसनपुर गोडंडा, आलमपुर, महेशमुंडा, महेशमुंडा अराजी, महेशमुंडा एराजी, कुमर साही, कुशापुर, गोपालपुर गवैया, भगलपुरा, महेशपुर देवरी, वंशीपुर, गोपालपुर, चकभुसका, जगरनाथपुर माल, जेठियाना, जेढियाना, बभनियां, ब्रह्मचारी, भुसका, लगमा, शोभनाथपुर, जगरनाथपुर, जोत नारायण, सलेमपुर सैनी, दयालपुर, सिंगल वहिता, लालूकिट्टा, इंगलिश, कोयली, जयतिपुर, जागेश्वरपुर, जागेश्वरपुर, जागेश्वरपुर इंगलिश, मधुरापुर, मधुरापुर, रमपुर, शैलेंद्र इंगलिश, शैलेंद्रा, शैलेंद्रा इंगलिश, सरकार इंगलिश, परशुरामचक, सहसराम, किशनदासपुर, किसनदासपुर, उदयरामपुर, मधेपुरा, मधेपुरा, मधेपुरा, महेशपुर, मोहनपुर गोट्टा, मोहनपुर गोधट्टा, मोहनपुर गोधट्टा, मोहनपुर गोधरा, उनीसमा, नैन सिंह, भवानीपुर, मलकपुर, अबदुल्लानगर, ओरियप, ओरियप, कासड़ी, कोल मकसपुर, खरीखान, लत्तीपुर, लालापुर, अनादीपुर, कलगीगंज, जान महम्मदपुर, जान महम्मदपुर, पदमपुर, भदेर, मकसपु, मसूदनपुर माल, मसूदनपुर मिलीक, महम्मदपुर, महम्मदपुर, शामपुर, खजूरिया, जागेश्वरपुर, जागेश्वरपुर एराजी, जिच्छूचक, मथुरापुर, मथुरापुर एराजी, मथुरापुर एराजी, मथुरापुर एराजी, मथुरापुर एराजी, माधेपुर भोरंग, रोहड़, विशनपुर पीपरा, अलीपुर, कुतुबपुा, रतनपुर देवरी, रामजानीपुर, लौगांय, वभनगामा, विशनपुर, हबीबपुर, कारी कादो, जहांनाटीकर, जहानारीकर, देवीपुर, देवीपुर, नंदलालपुर, नयाचक, बसकोला, बसकोला, माधेपुर करहर, मिर्धाचक, मिर्धाचक, रतनपुर जेढिया, रामपुर वनसप्ती, लालूकित्ता, लालूकित्ता, लालूकित्ता, इटौनी, इटौनी, इटौनी, किसनपुर पीपरा, किसनपुर पीपरा, गम्हरपुर, रामपुर एराजी, वनसप्ती, बरैनी, वाजीदपुर, विजय शलैमपुर, विजय शलैमपुर, विजय सलेमपुर, विजय सलेमपुर, श्री कंठपुर, श्रीकंदपुर, शिवानंदपुर, शिवानंदपुर, शिवानंदपुर, सैदपुर वाजीद, सराय, सराय नारायणपुर, सुलतानाबाद, सियां, हेमजापुर, हरचंदपुर, अकबरपुर, अम्बा, औरंगाबाद, औरंगाबाद, औरंगाबाद, औरंगाबाद, केशोपुर, जगदीशपुर, ढाढ़ी, रघरिया, रानीपुर, लालापुर, सदानंदपुर वैसा, कहलगांव, वार्ड न.10, वार्ड न.3, वार्ड न.4, वार्ड न.5, वार्ड न.6, वार्ड न.7, वार्ड न.8, वार्ड न.9, वार्ड न.1, वार्ड न.2, शंकरपुर कोदवार, कल्याणपुर, साधुपुर, आमापुर, परमानंदपुर, एकचारी, रसलपुर, रामपुर खड़हरा, जहानपुर, भोलसर, कुरमा, गोहर, गोहरचक, धनौरा |
| पीरपैंती | 77 | गुरुदेवचक, नवादा, मनसरपुर, मनसरपुर, सिधारी, सिधारी मिलिक, बदलुगंज, वारा, सरकंडा, सरकंडा, सरकंडा, महेशराम, अुंडवा मुंडवा (तड़वा) , दुलदुलिया, मानिकपुर, खोन्त, गोविंदपुर, नारायणपुर खड़गपुर, जोत आनंद, जोत चुहार, कंगलाचक, घाट फौजदारी उर्फ जलमपुर, मुस्तफापुर, मोहनपुर, अम्मापाली, कंगालीचौकी, किर्तनियां, कोरियाचक, कोरियाचक अमानत, कोरियाचक अमानत, दादर, पकड़िया, टोपरा मिलिक, बाखरपुर, कुशालपुर, गोपालपुर, हरला, राजगांव अराजी, उदयपुरा, नारायणपुर, प्रसबन्ना, प्रसबन्ना मिलिक, रिफातपुर, खुशालपुर, नंदी गोविंदी, परशुरामपुर, पार दियारा खोशालपुर, रशीदपुर, रामनगर, अमानत, ओलापुर, ओलापुर अराजी, ओलापुर इंगलिश, भटोत्तर, टोपरा मिलिक, बाबूपुर, बाबूपुर हाजीपुर मिलिक, खवासपुर, सिरमतपुर, ककड़घट, खानपुर, खिदरपुर, गोविंदपुर, निहुरिया, बंधुजयराम, मकरंदपुर, राजगंज, लक्ष्मीपुर, विजयरामचक, चौधरी वसंतपुर, वसंतपुर खुर्द, दौलतपुर, मेहरपुर, रोशनपुर |











